Tuesday, October 20th, 2026

आरपीएफ सिपाही ने गोमती एक्सप्रेस से फिसली महिला यात्री की बचाई जान

लखनऊ
यूपी की राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्‍टेशन पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हुआ यूं कि गोमती एक्‍सप्रेस के चारबाग रेलवे स्टेशन पर रवाना होने के दौरान एक महिला यात्री चलती ट्रेन से उतरते लगी। इसी दौरान महिला का पैर फिसल गया। इससे वह बोगी और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गई। इस दौरान प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ की महिला सिपाही ने यात्री की जान बचाई। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक से गोमती एक्सप्रेस रवाना हुई थी। यह ट्रेन रफ्तार पकड़ ही रही थी तभी एसी बोगी से एक महिला उतरने का प्रयास करने लगी। तभी महिला का पैर फिसल गया और वह बोगी और प्लेटफार्म के बीच फंस गईं। महिला कुछ दूरी तरह घसीटती रही। इससे पहले कोई हादसा होता वहां मौजूद आरपीएफ की महिला सिपाही विनीता कुमारी ने महिला यात्री की जान बचा ली। गोमती एक्सप्रेस के रवाना होने के बाद महिला की हालत को सामान्य कर उनको घर भेज दिया गया। उधर, मह‍िला आरपीएफ सिपाही की सतर्कता को देखकर डीआरएम संजय त्रिपाठी ने सिपाही को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
 

 

#आरपीएफ सिपाही

Source : Agency

पाठको की राय